हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं के बीच शराब खपाने की तैयारी थी। इसके पहले ही आरपीएफ टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के कब्जे से आरपीएफ टीम ने 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। जनपद में 26 अप्रैल को मतदान है। 24 अप्रैल से शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी। ऐसे में शराब तस्कर इस मौके को भुनाने की तैयारी में हैं। मथुरा जंक्शन पर आरपीएफ टीम ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी हुसैन अली निवासी ग्राम करचला थाना सहयल जिला औरैया ने बताया कि वह हरियाणा से शराब खरीद कर लाया था। चुनाव में अधिक मांग होने की वजह से शराब महंगी बिकती है। प्रभारी निरीक्षण आरपीएफ अवधेश गोस्वामी ने बताया कि आरोपी आगरा एंड छोर पर यात्रियों के लिए बनी पानी की टंकी की आड़ लेकर छिपा था। उसके पास बैग था। संदेह होने पर आरोपी के बैग की तलाशी ली गई। बैग से अंग्रेजी शराब की 24 बोतलें बरामद हुई हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
