हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के बांकेबिहारी मन्दिर में गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी को शीतलता देने के लिए फूलबंगला सजाए जा रहे हैं। दिव्य और भव्य फूलबंगला में बैठ ठाकुर बांकेबिहारी दर्शन देकर अपने भक्तों को आल्हादित कर रहे हैं। फूलबंगला की शुरुआत पिछले हफ्ते कामदा एकादशी 19 अप्रैल से हुई है। ये सिलसिला हरियाली अमावस चार अगस्त तक चलेगा। फूलबंगला की सेवा श्रद्धालु करते हैं। बावजूद इसके इस सीजन के लिए फूलबंगला सेवा पूरी तरह फुल हो गई है। ऐसे में फूलबंगला की सेवा करने वाले भक्तों की मनोकामना इस साल पूरी हो, उम्मीद कम ही है। हालांकि बीच में किसी भक्त ने सेवा देने में कठिनाई आती है और बुकिंग रद्द होती है, तब ही किसी भक्त को इस दिन की फूलबंगला सेवा मिलेगी।
ठाकुर बांकेबिहारी के भक्तों की आस्था ऐसी कि अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को हर दम तैयार रहते हैं। अब गर्मी के दिनों में ठाकुरजी की फूलबंगला सेवा का मौका भक्तों को मिल रहा है। तो एक से बढ़कर एक भक्त आगे आ रहा है। इस साल सजने वाले फूलबंगला के लिए मंदिर में अब तक बुकिंग पूरी हो गई है। मंदिर सेवायत प्रह्लादवल्लभ गोस्वामी ने बताया प्रतिवर्ष अनवरत 109 दिनों तक दोनों समय बनने वाले 218 फूलबंगलों के लिए हजारों भक्त आवेदन करते हैं। जिनका नंबर नहीं आ पाता, उन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा जाता है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी बंगला सजवाने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन आवेदन कर रहे हैं, जिसकी वजह से प्रतीक्षा सूची लगातार लंबी होती जा रही है। अपरिहार्य कारणों से किसी आयोजक की तिथि रद्द होने की स्थिति में ही उक्त तिथि सूची के वरीयता क्रमानुसार आवेदक भक्त को प्रदान की जाती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
