• Thu. Feb 12th, 2026

बेसिक एवं माध्यमिक की तरफ से आयोजित मतदाता जागरूकता बाइक रैली को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ByVijay Singhal

Apr 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, एस.पी. ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा, आईएएस प्रशिक्षु रिंकू सिंह राही, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त आदि अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता रोड शो में प्रतिभाग किया।*
मतदाता जागरूकता रैली/ रोड शो मथुरा कैंट से होली गेट, होली गेट से भरतपुर गेट, भरतपुर गेट से डीग गेट, डीग गेट से भूतेश्वर तिराहा होते हुए बीएसए कॉलेज में संपन्न हुई। उक्त रैली में लगभग 200 शिक्षकों द्वारा बाइक रैली तथा अधिकारियों द्वारा खुली जीप/ जिप्सी के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। रैली में सभी को दिनांक 26 अप्रैल 2024 को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।*
मतदान के लिए रोड शो के माध्यम से जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपील
*बेसिक एवं माध्यमिक की तरफ से आयोजित मतदाता जागरूकता बाइक रैली को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया*
*रोड शो मथुरा कैंट से होली गेट, भरतपुर गेट, डीग गेट, भूतेश्वर तिराहा होती हुई बीएसए कॉलेज पर समाप्त हुई।*
*रैली की अगुवाई जिप्सी में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मतदाता जागरूकता नारे के साथ की तथा होली गेट एवं बीएसए कॉलेज पर जिलाधिकारी ने मतदाताओं से मतदान केंद्रों पर समय से पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।*
*जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम होने पर मतदाता चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अनेक प्रमाण पत्रों से किसी भी एक प्रमाण पत्र को लेकर मतदान करने अवश्य पहुंचे और मथुरा का गौरव बढ़ाए।*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपनी अपील में मतदाताओं से कहा कि मतदाताओं को निडर होकर अपने मत का प्रयोग गर्व से करना है और मथुरा का वोट प्रतिशत बढ़ाने में अपना सहयोग दें।*
*स्वीप नोडल अधिकारी /  मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने मतदाता जागरूकता रोड शो में अपील की कि अबकी बार मत डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे तथा साथ में अपने पड़ोसी एवं साथियों को भी मत डालने के लिए दे जाएं।*
*कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र, डाइट प्राचार्य राजेंद्र बाबू, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने रोड शो के दौरान सभी मतदाताओं से अबकी बार अपने मत को प्रयुक्त करके मतदान का प्रतिशत पुरुष तथा महिला दोनों अनुपातों में बढ़ाने की अपील की। स्वीप कोऑर्डिनेटर प्रो. पल्लवी सिंह, राज्य स्तरीय  ईवीएम वीवीपीएटी मास्टर ट्रेनर डॉ दीन दयाल, जिला साक्षरता क्लब प्रभारी डॉ. अखिलेश यादव एवं मनीष दयाल ने मतदाताओं से अपील की कि महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग सभी मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अवश्य पहुंचे और सच्चे नागरिक होने का अपना फर्ज निभाएं।*
*बाइक रैली में जिप्सी में सबसे आगे जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चल रहे थे तथा पीछे दूसरी जिप्सी में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा तथा कोऑर्डिनेटर पल्लवी सिंह चल रहे थे। नजर यह बयान कर रहा था की सभी मतदाता रोड शो को देखकर अपने मन में यह शपथ ले रहे थे कि वे अबकी बार समय से अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मताधिकार को प्रयुक्त करेंगे।
*रोड शो में सक्रिय रूप से भाग लेने वालों में गुरु प्यारी सत्संगी ,प्रीति ,सीमा ,सुनीता गुप्ता, बलवीर सिंह, सुधीर सोलंकी, हरिओम शर्मा अविनाश शुक्ला शंकरपाल सैनी ,सुधीर कुमार, जुगल किशोर आदि मौजूद रहे।*
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.