• Thu. Feb 12th, 2026

मुख्य विकाश अधिकारी ने कहा मतदान अधिकारियों को लन्च पैकेट का वितरण जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क कराया जायेगा

ByVijay Singhal

Apr 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक श्री मनीष मीना जी द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 26.04.2024 को जनपद में लोक सभा सामान्य निर्वाचन के अन्तर्गत मतदान कराया जाना है। मतदान के दिवस उक्त मतदान में लगे पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी एवं तृतीय मतदान अधिकारी को जिला प्रशासन के द्वारा एन0जी0ओ0 अक्षय पात्र से तैयार कराकर निःशुल्क लन्च पैकेट उपलब्ध कराया जायेगा, जिसमें 07 पूड़ी, 1 सब्जी, अचार व 1 मिठाई का पीस होगा। उक्त लन्च पैकेट मात्र मतदान में लगे उपरोक्त कार्मिकों के लिए ही होगा। जो कि मतदान में लगे *कार्मिकों को पूर्वान्हः 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक अपने-अपने बूथ पर उपलब्ध करा दिया जायेगा।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.