• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा: बसपा नेता की गुंडई का वीडियो हुआ वायरल, होटल कर्मचारियों को पीटता रहा…वो हाथ जोड़ते रहे

ByVijay Singhal

Apr 23, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा शहर के भूतेश्वर इलाके में स्थित एक होटल में शादी समारोह के दौरान बसपा नेता गुड्डू गौतम ने होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मामले में पुलिस के समक्ष समझौता हो चुका है। वायरल वीडियो 17 अप्रैल का बताया जा रहा है। 2007 में मथुरा शहर से बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके गुड्डू गौतम के अनुसार वह शादी समारोह में भूतेश्वर स्थित गुलशन होटल गए थे। होटल कर्मचारियों ने बताया कि डीजे बंद करने को लेकर बसपा नेता गुस्से से आग बबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी। होटल के कर्मचारी हाथ जोड़ते रहे, लेकिन बसपा नेता को रहम नहीं आया। वहीं बसपा नेता से इस बारे में बात की, तो उन्होंने बताया कि उनकी कीमती अंगूठी गिर गई। उसकी तलाश के लिए होटल स्टाफ से कहा गया तो बदतमीजी कर दी गई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। सीओ सिटी प्रवीण कुमार मलिक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। मगर, कुछ लोगों की मध्यस्थता के कारण विवाद का निपटारा आपसी सुलह से हो गया। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.