हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के अजय नगर क्षेत्र में रविवार रात एक युवक ने गृहक्लेश में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी उसे छोड़कर ढाई साल पहले मायके चली गई थी। बेटे को भी साथ ले गई थी। इसी को लेकर युवक तनाव में था। सत्यपाल (30) पुत्र महावीर निवासी अजय नगर, हाईवे डिब्बा फैक्ट्री में काम करता था। रविवार को फैक्ट्री से छुट्टी होने पर वह भाई के साथ मजदूरी करने चला गया था। शाम को भाई के साथ वापस लौटने के बाद उसने नरेश को बच्चों की किताब लेने के बहाने बाजार भेज दिया। मां लच्छो देवी खाना बना रही थी। इसी दौरान सत्यपाल छत पर चला गया और टिनशेड में फांसी का फंदा लगाकर उस पर झूल गया। कुछ देर बाद भाई आया, उसने खोजबीन की तो सत्यपाल को फंदे पर लटका देख दंग रह गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी के अनुसार गृहक्लेश में युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
