• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा पुलिस को इस शख्स की तलाश, सूचना देने वाले को मिलेगा 15 हजार रुपये का इनाम

Byvijay.singhal1233

Apr 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर के गोवर्धन रोड स्थित एक जमीन के फर्जी अभिलेख बनाकर कब्जा करने संबंधी धोखाधड़ी के आरोपी पर एसएसपी स्तर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपी फरार चल रहा है। उसके खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज है। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि 9 सितंबर 2023 को रविंद्र गुप्ता एडवोकेट वसुंधरा एंक्लेव की तहरीर पर गोवर्धन चौराहा स्थित एक बेशकीमती जमीन का फर्जी बैनामा किए जाने के संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था। सचिन सारंग पुत्र रामप्रसाद निवासी महोली गांव, हाईवे सहित छह अन्य व छह से सात अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। सचिन सारंग काफी समय से फरार है। उसकी तलाशी के क्रम में कुर्की वारंट अदालत से जारी कराते हुए घर पर चस्पा कराया गया था। इसके बाद भी वह पुलिस या कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुआ है। अब एसएसपी स्तर से आरोपी सचिन सारंग के खिलाफ 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.