• Fri. Feb 13th, 2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत; 15 सवारियां घायल

ByVijay Singhal

Apr 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 85 के समीप नींद के झोंके में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर दूसरे वाहन से टकरा गई। हादसे में रोडवेज बस के चालक की मृत्यु हो गई है। जबकि कंडक्टर समेत 15 सवारियां घायल हो गई है। घटना रात दो बजे की है। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस सवारियां लेकर नोएडा जा रही थी। रविवार रात दो बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 85 के समीप चालक ने नींद का झोंका ले लिया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे एक वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर बस चालक जंगबहादुर निवासी सेरा जगतपुर थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में अन्य सवारियों का उपचार जारी है। कंडक्टर विष्णु कुमार निवासी इगलास अलीगढ़, पप्पू निवासी पालवान जिला अंबेडकर नगर, रामप्रीत निवासी कैलाश नगर दिल्ली, सनी पाल सिंह निवासी मिल्क करहल मैनपुरी, अमीरुद्दीन निवासी दिल्ली, सोमिल निवासी उन्नाव, रामलखन यादव निवासी करहल मैनपुरी, हिमांशु निवासी उन्नाव, विष्णु, शिवमंगल निवासी करहल मैनपुरी, हीरालाल निवासी पजहारा जिला अंबेडकर नगर, बाल गोविंद निवासी अंबेडकर नगर, शिवरतन निवासी बांगरमऊ उन्नाव, आरती, अनुष्का निवासी बांगरमऊ उन्नाव घायल हुए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.