हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव धानौता एक कोठरी में संचलित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाते हुए दो आरोपियों को पकड़कर चार तमंचे, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि शाहपुर चौकी इंचार्ज सोनू भाटी को गांव धानौता में एक कोठरी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री के संचालन की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा। कोठरी में शस्त्र फैक्ट्री संचालित मिली। पुलिस को मौके पर इनुस, शाहबुद्दीन निवासीगण नगला उटावर शस्त्र बनाते मिले। पुलिस ने मौके पर चार अवैध तमंचा, तीन कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
