• Mon. Apr 13th, 2026

मथुरा। बीएसए सुनील दत्त ने किया चौमुहा का निरीक्षण, पांच शिक्षकों को किया निलम्बित

ByVijay Singhal

Mar 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीएसए सुनील दत्त् ने 27 मार्च की दोपहर 12:03 बजे संविलित विद्यालय भरनाकलां विकास खण्ड चौमुहा का निरीक्षण किया था। इस दौरान सहायक अध्यापक देवेन्द्र सिंह, सुनील यादव, महेंद्र कुमार दीक्षित, धर्मेन्द्र सिंह व मयंक सिंघल अनुपस्थित पाए गए थे। निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने बताया था कि ये पांचों अध्यापक हमेशा ही विद्यालय विलंब से आते हैं और हस्ताक्षर करके विद्यालय से चले जाते हैं। इनके द्वारा विद्यालय में कोई भी पठन-पाठन कार्य नहीं किया जाता है। यदि प्रधानाध्यापक द्वारा समय से आने व पठन-पाठन कार्य के लिए कहे जाने पर अभद्रता करते हैं। इसके पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी चौमुहां द्वारा भी विद्यालय के निरीक्षण में उक्त अध्यापक बारी-बारी से अनुपस्थित पाए गए थे। प्रधानाध्यापक द्वारा इस बारे में बीएसए को शिकायती पत्र भी दिया गया। जिसमें कहा गया कि उक्त अध्यापकों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ एक से अधिक बार अभद्रता भी की जा चुकी है। प्रधानाध्यापक की शिकायत की पुष्टि बीएसए को निरीक्षण में हुई। इसी शिकायत को आधार बना बीएसए सुनील दत्त ने सहायक अध्यापक देवेन्द्र सिंह, सुनील यादव, महेन्द्र कुमार दीक्षित, धर्मेन्द्र सिंह व मयंक सिंघल को कर्मचारी सेवा नियमावली एवं आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए है। निलंबन अवधि में देवेन्द्र सिंह अपनी उपस्थिति संविलित विद्यालय सिंगोनी विकास खण्ड नौहझील, सुनील यादव अपनी उपस्थिति संविलित विद्यालय बाजना दो विकास खण्ड नौहझील, महेंद्र कुमार दीक्षित अपनी उपस्थिति उच्च्च प्राथमिक विद्यालय नगला दानी विकास खण्ड मांट, धर्मेन्द्र सिंह अपनी उपस्थिति संविलित विद्यालय रायपुर विकास खण्ड नौहझील, मयंक सिंघल अपनी उपस्थिति संविलित विद्यालय कुरावली विकास खण्ड नौहझील में देंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.