हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, वोटरों को प्रलोभन आदि के संबंध में शिकायत हेतु मा0 प्रेक्षको से संपर्क करे
मथुरा 29 मार्च/ वरिष्ठ कोषाधिकारी / प्रभारी अधिकारी (व्यय अनुवीक्षण) मुन्ना लाल शुक्ल ने अवगत कराया है कि 17 – मथुरा लोक सभा सामान्य निर्वाचन हेतु अधिसूचना दिनांक 28.03.2024 को जारी की जा चुकी है। मा० प्रेक्षक व्यय श्री शिबि सिंह गहरवार एवं मा० प्रेक्षक व्यय श्री रमेश बी०आर० जी का भी जनपद मथुरा में आगमन हो चुका है।
श्री शिबि सिंह गहरवार जी का मोबाइल नंबर 7895984129 तथा श्री रमेश बी०आर० जी का मोबाइल नंबर 8923886113 है। सभी को सूचित किया जाता है कि चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, वोटरों को प्रलोभन दिए जाने संबंधी शिकायतों आदि के बारे में 24×7 इन मोबाइल नंबर पर मा0 प्रेक्षक को अवगत करा सकते है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
