• Wed. Apr 8th, 2026

मथुरा सदर थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद अलीगढ़ के व्यक्ति ने लगाया फंदा

ByVijay Singhal

Mar 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र के जवाहरबाग में बुधवार शाम को एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि नशेबाजी को लेकर पत्नी ने उसे टोका था। मृतक मूलरूप से अलीगढ़ के खैर का रहने वाला था। बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंपा। सत्य प्रकाश (45) सदर थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम में किराए के मकान में पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। वह मथुरा में एक कंपनी में काम करता था। वह मूलरूप से अलीगढ़ के खैर के गांव सरुपा सुजानपुर का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब आठ बजे जवाहरबाग में लोगों ने एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने शव को उतारकर शिनाख्त के बाद परिवार वालों को सूचना दी। परिजनों के आने पर पता लगा कि वह नशे का आदी था। इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद रहता था। बुधवार को भी विवाद के बाद वह घर से निकल आया था। इसके बाद जवाहर बाग में आकर एक पेड़ पर रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। सदर थाना इंस्पेक्टर छोटे लाल ने बताया कि परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.