• Thu. Apr 2nd, 2026

मथुरा घूमने आई विवाहिता और बुजुर्ग लापता

ByVijay Singhal

Mar 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। परिवार के साथ मथुरा घूमने आई विवाहिता संदिग्ध हालात में स्टेशन से लापता हो गई। इसके अलावा एक बुजुर्ग भी स्टेशन से लापता हुए हैं। कौशांबी से परिवार के साथ मथुरा घूमने आई ममता का कोई सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार को परिजन जीआरपी थाने पहुंचे। तहरीर और महिला की फोटो देकर ढूंढ़ने की गुहार लगाई। उधर, गांव वनेह जिला गुना मध्य प्रदेश के रहने वाले 65 वर्षीय मांगीलाल सेहरिया परिवार के साथ 23 मार्च को गोवर्धन परिक्रमा लगाने के आए थे। उसी रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रेन पकड़ने के लिए मथुरा जंक्शन पहुंचे और वहीं से लापता हो गए। उनका भी कोई सुराग नहीं मिला। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता और बुजुर्ग की तलाश में टीमें लगा दी गईं हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.