• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा में बदले-बदले दिखे सीएम योगी आदित्यनाथ

Byvijay.singhal1233

Mar 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कान्हा की धरा से लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज करने से पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर आराध्य का आशीर्वाद लिया। उनके भाषण से पुराना अंदाज नदारद था। भाषण में धार्मिक तेवर नहीं दिखा। सबका साथ-सबका विकास नारे के माध्यम से योजनाएं गिनाईं। प्रेम- सौहार्द और विकास की बात करते रहे। कांग्रेस को लेकर कहा कि एक पक्ष जाति, मजहब के आधार पर लोगों को बांटना चाहता है। दूसरा मोदी पक्ष है, जो सबका साथ सबका विकास चाहता है। सीएम ने 26 मिनट के भाषण में आखिर के 15 मिनट में मोदी का 18 बार नाम लिया। इससे उन्होंने साफ कर दिया कि 2020-21 में जिस तरह से मोदी और योगी के रिश्ते बिगड़ने की चर्चा उठी थी। वह पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। योगी ने कहा कि, मोदी को अपना परिवार मानने वाले देश के 140 करोड़ लोग हैं। मोदी का मतलब सबकी गारंटी है। 12 करोड़ लोगों को किसान अन्नदाता स्कीम दी, 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया, ढाई करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई, मुफ्त सिलिंडर दिए, देश में नए 7 आईआईटी, आईआईएम खोले गए हैं। 15 एम्स का निर्माण हुआ है। सात करोड़ लोगों को बीमा कवर का लाभ दिया गया है। मोदी का मतलब विकसित भारत है। प्रबुद्धजनों को संबोधित करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंद कमरे में जनप्रतिनिधियों और पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ करीब पांच मिनट चर्चा की। इसमें स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया कि पार्टी के सभी कार्यक्रमों में स्वयं उपस्थित रहें। बूथ मैनेजमेंट पर पूरा फोकस करें। जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएं। यहां सीएम के लिए भोजन का भी यहां इंतजाम किया गया था, लेकिन मेरठ जाने के लिए देरी होने के कारण भोजन नहीं किया। इसके बाद सीएम योगी सीधे मेरठ को रवाना हो गए। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी व सांसद हेमामालिनी, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोदी, जीएलए विवि.के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह, योगेश नौहवार (रालोद), पूर्व विधायक भरत पाल सिंह, कारिंदा सिंह, रविकांत गर्ग, मथुरा प्रभारी अशोक कटारिया, लोकसभा प्रभारी श्याम भदौरिया आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.