हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ट्रेन में रेल यात्रियों का मोबाइल चुराने के आरोप में जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से चुराया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि जीआरपी टीम द्वारा त्यौहार के मद्देनजर प्लेटफार्म पर चेकिंग की जा रही थी। तभी प्लेटफार्म नंबर एक पर पार्सल के आगे एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। युवक से पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई। युवक के कब्जे से बिना सिम कार्ड और बिना चिप का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ करने पर युवक मोबाइल के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया। बाद में उसने बताया कि मोबाइल रेल यात्री से चोरी किया था। जीआरपी थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपी फारूक शाहरुख पुत्र मांगे खान निवासी शालीमार गार्डन जिला गाजियाबाद काफी समय से ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। आरोपी ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
