हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। समीपवर्ती गांव निवासी एक सात वर्षीय बालक के पिता ने गांव के ही एक युवक पर उसके नाबालिग पुत्र के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने बालक का चिकित्सीय परीक्षण करा मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र की चौकी शाहपुर के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी युवक ने आरोप लगाया है कि गत दिवस जब उसका पुत्र घर के बाहर खेल रहा था, तभी गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे उसके साथ गलत हरकत की। घर पहुंचे डरे सहमे बच्चे ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे पुलिस ने बच्चे का चिकित्सीय परीक्षण करा मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है।
