हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृंदावन। नगर निगम के सफाई कर्मचारी रविवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कार्य का बहिष्कार कर कर्मचारी महर्षि वाल्मीकि आश्रम में जमा हुए और मारपीट एवं अभद्रता करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर रोष व्यक्त किया है।
हड़ताल के कारण होली पर नगर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इधर, पुलिस ने नगर निगम के सुपरवाइजर बच्चू सिंह की तहरीर पर रतनछतरी क्षेत्र निवासी भगवान दास तोमर, विष्णु तोमर एवं एक अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। रविवार सुबह आश्रम में रोष व्यक्त करते हुए सफाई मजदूर एकता मंच के जिला संयोजक उत्तम चंद ने बताया कि 22 मार्च को रतनछतरी क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा घर के टॉयलेट साफ करने से इन्कार करने पर सफाईकर्मियों और सुपरवाइजर बच्चू सिंह के साथ पिटाई की, जातिसूचक शब्द कहे। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों में प्रीतम सिंह, बाबूलाल, पप्पू, प्रिंस, पिंटू, विनय चौहान, धीरज, जौनी, जितेंद्र, पप्पू, शिवा, प्रदीप, रंजीत, राजीव, बंटी, धीरज, विनय चौहान, राजकुमार, अशोक, मदन आदि हैं।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
