• Thu. Nov 26th, 2026

छाता में टायर फैक्ट्री में लगी आग, फिरोजाबाद का मजदूर झुलसा

Byvijay.singhal1233

Mar 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता थाना क्षेत्र के दौताना इलाके में स्थित एक टायर फैक्ट्री में रविवार की शाम को आग लग गई। इस घटना में फिरोजाबाद निवासी एक मजदूर झुलस गया। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। वहीं, तीन दमकल गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस ने फैक्ट्री किस आधार पर संचालित थी, उसके पास लाइसेंस था या नहीं आदि की जांच शुरू कर दी है। डीएम को रिपोर्ट भेजी है। वाकया शाम करीब 5.30 बजे का है। दौताना इलाके में संचालित महेंद्र मुखिया की टायर जलाकर तेल निकालने की फैक्ट्री में मजदूर कम्मोद पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी खरखौटी, फिरोजाबाद था। उसने कुछ दिन से बंद प्लांट को चालू किया। इसी दौरान अधिक प्रेशर से मशीनों से आग निकली। आग की चपेट में फैक्ट्री के भीतर रखे पुराने टायर आ गए। कुछ ही देर में भीषण आग लग गई। सूचना पर थाना पुलिस की टीम और फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। आग पर पानी की बौछार की गई। करीब एक घंटे में तीन दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास में कम्मोद झुलस गया है। उसको अस्पताल में भर्ती करा दिया है। फैक्ट्री संचालक के पास फायर एनओसी तो थी। मगर, संचालन संबंधी अन्य लाइसेंस हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। जिलाधिकारी को भी एक रिपोर्ट भेज दी गई है। सीएफओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग पर फायर कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद काबू पाया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.