• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा डिपो को 2 नई बसें मिलीं

Byvijay.singhal1233

Mar 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। परिवहन निगम के बेड़े में दो नई बसों का इजाफा हुआ है। एक बस को दिल्ली रूट पर लगाया गया है। दूसरी बस को वृंदावन से हरिद्वार ऋषिकेश रूट पर चलाया जा रहा है। वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि निगम को आगरा कार्यालय से दो नई बसें मिली हैं। एक बस का संचालन दिल्ली रूट पर किया जा रहा है। दिल्ली रूट पर जाने वाली बस नए बस अड्डे से संचालित की जा रही है। दूसरी नई बस का संचालन वृंदावन से हरिद्वार ऋषिकेश रूट पर किया जा रहा है। ये बस रात 8 बजे वृंदावन से चलकर पुराने बस अड्डे पर पहुंचती है। रात 10 बजे यहां से सवारियां लेकर ऋषिकेश हरिद्वार के लिए रवाना होती है। दो नई बसें मिलने के बाद निगम अधिकारियों ने रूट पर लगी दोनों पुरानी बसों को निगम के बेड़े से हटा दिया है। होली के त्योहार को देखते हुए रोडवेज ने सभी बसों के संचालन की तैयारी कर रखी थी, लेकिन रविवार को बस में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। गिनी चुनी संख्या में ही सवारियां बस अड्डों पर नजर आईं। जबकि शनिवार को करीब 25 हजार यात्रियों ने अलग-अलग रूटों पर रोडवेज की बसों में सफर किया था। पुराने बस अड्डे पर दोपहर के वक्त यात्रियों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। दरअसल कुछ सवारियां हाथरस जाने के इंतजार में पुराने बस अड्डे पर खड़ी थीं। सवारियों का आरोप है कि बस ड्राइवर ने उन्हें बस में बैठाने से इन्कार कर दिया। इस बात को लेकर यात्रियों की कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। हालांकि बाद में मामला सुलझ गया। त्योहार की भीड़भाड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी द्वारा ट्रेनों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्लेटफार्म पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। रविवार को जंक्शन पर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ नजर आई।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.