हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के जुगल घाट पर बीते बुधवार दोपहर को डूबे दिल्ली के भजनपुरा के दो युवकों में चौथे दिन बाद एक युवक का शव पुलिस को शृंगार घाट के पास मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है।
पिछले चार दिनों से यमुना में तलाश कर रही पुलिस को शनिवार को शृंगार वट के पास दिल्ली के भजनपुरा निवासी अमन पुत्र प्रमोद कुमार का शव बरामद कर लिया है। चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मृतक अमन वर्तमान में दिल्ली के भजनपुरा में रह रहा था। जबकि मूलरूप से फिरोजाबाद के जसराना के गांव करोरा का रहने वाला था। दिल्ली से उसके साथ आए एक युवक साहिल की तलाश जारी है। यह बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जुगलघाट पर स्नान के दौरान डूबे थे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
