• Thu. Mar 26th, 2026

मथुरा में क्षेत्रवाद और न जातिवाद, ब्रज के मतदाताओं ने राजा-महाराजाओं तक को हरा दिया

ByVijay Singhal

Mar 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा यानि ब्रज यहां के मतदाता क्षेत्रवाद व जातिवाद की राजनीति से खुद को परे रखते हुए सांसद का चुनाव करते हैं। 1952 से 2019 तक के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने इसे साबित भी किया है। यहां के मतदाताओं ने राजा-महाराजाओं तक को चुनावी मैदान में हार का मुंह दिखा दिया। बाहरी प्रत्याशियों के सिर जीत का सेहरा बांधकर उनको लोकसभा भेजने का रिकॉर्ड बनाने के साथ ही यहां मतदाताओं की छवि रही है कि जातिवाद की राजनीति से कान्हा की धरा हमेशा दूर रही है। मथुरा संसदीय सीट पर राजा महाराजाओं के साथ स्थापित राजनीतिज्ञ भी जमानत जब्त करा चुके हैं। पहले आम चुनाव में राजा महेंद्र प्रताप को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष रहे अटल बिहारी वाजपेयी की यहां से जमानत जब्त हुई थी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पत्नी गायत्री देवी और उन्हीं की पुत्री ज्ञानवती को भी हार का मुंह देखना पड़ा। गांधी परिवार के निकटस्थ एवं विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह भी यहां से हारे। अवागढ़ के महाराजा कुंवर मानवेंद्र सिंह इस सीट से तीन बार सांसद बने, लेकिन एक बार हारना भी पड़ा था। भरतपुर के ही महाराजा विश्वेंद्र सिंह भी यहां से जीत दर्ज करने में नाकाम रहे थे। 1969 के उपचुनाव में डीग के राजा मान सिंह मथुरा आकर चुनावी अखाड़े में कूदे, लेकिन जनता ने पराजित कर दिया। जनपद की राजनीति के बड़े चेहरे पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा बसपा जैसी दमदार पार्टी से चुनाव लड़कर भी विजय ध्वज नहीं फहरा सके। पूर्व मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण एवं दिग्गज राजनेता के पुत्र खुद विधायक रहे पूरन प्रकाश भी सांसद नहीं बन पाए। प्रदेश की राजनीति के साथ इंदिरा गांधी से सीधा संबंध रखने वाले तथा मुख्यमंत्री के दावेदार रहे पूर्व वित्त मंत्री लक्ष्मीरमण आचार्य भी दो बार हारे। गांधी परिवार से निकट संबंध के लिए प्रसिद्ध एवं उद्योगपति महेश पाठक ने इस सीट से दमदारी से चुनाव लड़ा, लेकिन परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहे। भाजपा की प्रत्याशी हेमा मालिनी के चुनाव प्रचार में बॉलीवुड अभिनेता व हेमा के पति धर्मेंद्र आएंगे। बेटी व अभिनेत्री ईशा देओल और अहाना देओल ने भी ब्रज में रहकर चुनाव प्रचार का मन बना लिया है। अप्रैल के शुरुआत में इनके आने की संभावना है। अन्य दल भी बॉलीवुड की हस्तियों को लाकर चुनाव प्रचार कराने के मूड में हैं। सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा ने बताया कि धर्मेंद्र, ईशा, अहाना चुनाव प्रचार करने आ सकती हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.