हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी समेत दूसरे मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ का लाभ उठाकर श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए शातिर अपराधी गुजरात निवासी हैं, जो मंदिरों में भीड़ का लाभ उठाकर मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे हैं। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया ठाकुर बांकेबिहारी समेत दूसरे मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के बीच श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी होने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही थी। पुलिस ने टीम बनाकर शातिर अपराधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल चोरी करने वाले गिराेह के सदस्य परिक्रमा मार्ग में घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने परिक्रमा मार्ग के कालीदह दुसायत चौराहा से संदिग्ध अवस्था में चार युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आये युवकों के नाम गुजरात के जिला अहमदाबाद के थाना माधोपुरा के मुहल्ला शाही बाग निकट कमिश्नर दफ्तर 29 वर्षीय महेश दंतानी, अहमदाबाद के थाना अमराबाड़ी के राष्ट्रीय भारती स्कूल के समीप रहने वाले 19 वर्षीय जयेश, राहुल, मुहल्ला महालक्ष्मीनगर निवासी निखिल बताए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि मंदिरों में भीड़ का फायदा उठाकर वे मोबाइल व पर्स चोरी करते हैं। गिरफ्त में आए आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल, एक पर्स, 1200 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
