हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने रंगभरनी एकादशी पर संत प्रेमानंद के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सत्संग में पहुंचीं महिला क्रिकेटरों से संत प्रेमानंद ने जीवन पथ पर संघर्ष आने पर धैर्यपूर्वक किस तरह आगे बढ़ना है, ये संदेश देते हुए प्रेरित किया। रमणरेती क्षेत्र के बाराहघाट स्थित राधा केलिकुंज आश्रम में रंगभरनी एकादशी पर बुधवार की सुबह भारतीय क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने पहुंचकर संत प्रेमानंद के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। संत प्रेमानंद ने महिला खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से दुनिया में देश का नाम सुविख्यात करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने महिला खिलाड़ियों से नाम जप करने के लिए भी प्रेरित किया। महिला खिलाड़ियों से भी अपने कर्तव्य के साथ नाम जप करने की सलाह दी। कहा इससे उन्हें आगे बढ़ने और परेशानियों से उबरने में संबल मिलेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
