• Sat. Feb 14th, 2026

यमुना स्नान करते चार डूबे, एक की मौत; दिल्ली के तीन युवकों में एक सकुशल निकाला, दो लापता

ByVijay Singhal

Mar 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में रंगभरनी एकादशी पर होली का आनंद लेने के साथ पंचकोसीय परिक्रमा करने आए चार श्रद्धालु अलग अलग घाटों पर यमुना स्नान के दौरान डूब गए। इनमें से एक युवक को पीएसी ने मृत अवस्था में बरामद किया, जबकि एक युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। दो युवकों की तलाश में पुलिस, पीएसी के गोताखार रेस्क्यू आपरेशन चला रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के यमुना किनारे केशीघाट पर बुधवार की सुबह परिक्रमा करने आए मथुरा के राधेश्याम कालोनी निवासी 24 वर्षीय जयपाल यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में पहुंच गए और डूब गए। घाट पर तैनात पीएसी के जवानों ने युवक को बचाने के लिए छलांग लगा दी और गोताखोरों ने जब तक युवक को यमुना से बाहर निकाला, उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

शाम चार बजे दिल्ली के भजनपुरा कालोनी से मंदिरों के दर्शन व परिक्रमा करने आए आधा दर्जन युवक जुगलघाट पर यमुना स्नान करने के लिए उतर गए। इनमें शामिल साहिल, अमन और दीपक गहरे पानी में जा डूबे। स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल यमुना में छलांग लगाकर दीपक को तो तुरंत ही सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन, साहिल और अमन का कोई सुराग नही लगा। पीएसी के गोताखोर डूबे युवकों की खोत में रेस्क्यू आपरेशन चला रहे हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.