• Sat. Feb 14th, 2026

गोवर्धन के गिरिराज मुकुट मुखारविंद मंदिर में मारपीट की घटनाओं से हो रही आस्था धूमिल

ByVijay Singhal

Mar 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  गोवर्धन का प्रमुख गिरिराज मुकुट मुखारविंद मंदिर चढ़ावे की धन राशि के गबन और मारपीट की घटनाओं से सुर्खियों में बना रहता है इन घटनाओं से भक्तों की आस्था धूमिल हो रही है। मंदिर रिसीवर पर स्थानीय लोगों ने व्यवस्थाएं संभालने में नाकाम साबित होने के आरोप लगाए है। गौरतलब है कि गोवर्धन के प्रमुख गिरिराज मुकुट मुखारविंद मंदिर की व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए सिविल न्यायालय ने रिसीवर बतौर कपिल चतुर्वेदी एवं मैनेजमेंट में चंद्रविनोद कौशिक को रखा है जिन्हे मंदिर कोस से वेतन दिया जाता है लेकिन उक्त जिम्मेदार मंदिर की व्यवस्थाएं संभालने में नाकाम साबित हो रहे हैं। चूंकि मंदिर रिसीवर वेतन प्रत्येक माह लेते हैं और देखरेख के लिए कभी जभी मंदिर में आते हैं। मंदिर के हालात इस कदर खराब हैं कि दर्शनार्थी भक्तों से मंदिर में जमकर बदसलूकी की जा रही है।
ताजा मामला मंगलवार देर रात का हैं। यहां कोटा के श्रद्धालुओं का एक दल गिरिराज दर्शन एवं छप्पन भोग आयोजन के लिए मंदिर पहुंचा। जानकारी के मुताबिक आयोजन समिति के भक्तों ने मंदिर में भेंट राशि सेवायत को दी इस पर समिति के स्थानीय पंडा ने विरोध किया। सेवायत और पंडा में कहा सुनी हो गई। इसके बाद आरोप है कि पंडा ने कुछ अराजक तत्वों को मंदिर में बुला लिया और मंदिर की गद्दी पर बैठे सेवायत मनोज शर्मा को खींच कर अभद्रता कर दी। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी वीडियो में तीन से चार व्यक्ति मंदिर सेवायत से खींचतान धक्का मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। सेवायत ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थानाध्यक्ष विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मंदिर में भेंट चढ़ावा को लेकर विवाद हुआ है। मंदिर में सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं, सच्चाई जानने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.