• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा। कचहरी में पत्नी को पति ने पीटा

ByVijay Singhal

Mar 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कचहरी में तारीख पर आई पत्नी को उसके पति ने पीट दिया। घायल महिला का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है। पीड़िता ने सदर थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी है।अधिवक्ता सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के धौली प्याऊ की मुस्कान 15 मार्च को न्यायालय महिला विरुद्ध अपराध में दहेज की तारीख पर पहुंची थी। वहां महिला के पति व 10 से 12 अज्ञात ने कोर्ट आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। लात-घूंसों से पिटाई कर दी।आरोपियों ने धमकी दी, कि मुकदमे को वापस ले लो। सदर थाना इंस्पेक्टर छोटे लाल ने बताया पीड़िता के शिकायती-पत्र पर जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.