• Fri. Feb 13th, 2026

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने गिरिराज प्रभु का दुग्धाभिषेक कर मांगी मनौती

ByVijay Singhal

Mar 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह मंगलवार को गोवर्धन पहुंचीं। यहां उन्होंने बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर पर पूजा-अर्चना की। ठाकुरजी से देश में शांति और खुशहाली के लिए मनौती मांगी। सेवायतों ने पटुका ओढ़ाकर और प्रसाद भेंटकर उनका स्वागत किया। सोनल शाह ने जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर पर गिरिराजजी महाराज का दुग्धाभिषेक किया। सेवायत पवन मुखिया ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा कराई। मंदिर में सेवायतों ने सोनल शाह को प्रसादी रूप में दुपट्टा, चंदन और प्रसाद भेंट किया। सोनल शाह का गोवर्धन से लगाव है। वह गिरिराज प्रभु को अपना इष्ट मानती हैं। सोनल शाह ने कहा कि गोवर्धन आकर मन को शांति मिलती है। गिरिराज प्रभु के दर्शन कर सुखद अनुभूति हुई है। विधायक श्रीकांत शर्मा, राधाकुंड चेयरमैन रामफल मुंशी, श्याम सुंदर उपाध्याय, हेमंत शर्मा, नरहरि मुखिया, भानु पाराशर आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.