• Fri. Feb 13th, 2026

सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा कैंप कार्यालय जगन्नाथ पुरी पर मुकट मणि शर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

ByVijay Singhal

Mar 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा कैंप कार्यालय जगन्नाथ पुरी पर मुकट मणि शर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें नव सवन्त्सर-2081 पंचांग का विमोचन संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, पंकज शर्मा, दिलीप पांडे, घनश्याम हरियाणा, दीपक शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से किया। सबसे पहले पंचांग की एक प्रति प्राचीन मंदिर ठाकुर केशव देव जी महाराज की चरणों में प्रदान की गई। यह पंचांग सभी विप्रों को होली मिलन समारोह में निशुल्क वितरण किया जाएगा। इस पंचांग में तिथि, बार, नक्षत्र, व्रत, पूरे वर्ष का देश का फलादेश, वार्षिक राशिफल, बच्चों को रोज पढ़ने वाले मंत्र, हनुमान चालीसा, गणेश स्तुति, नारायण कवच पाठ तथा वार्षिक राशिफल, काल की गणना आदि दिए गए हैं। पंचांग विमोचन पर प्रमुख रूप से सुरेंद्र कुमार मुकुट वाले, प्रेम भगत, पंकज शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, दिवाकर आचार्य, मुकेश शास्त्री, गणेश शर्मा, दिलीप पांडे, जयप्रकाश, दीपक शर्मा, दिनेश मैथिल, घनश्याम हरियाणा, केसी गौण, गणेश शर्मा, भवानी शंकर गौतम, ललित स्वामी, कन्हैया लाल गौतम, आशीष शर्मा, प्रशांत त्यागी, राजकुमार, जयप्रकाश कन्हैया शर्मा, पीपी शर्मा, मालती भार्गव, डॉक्टर जमुना शर्मा आदि उपस्थित रहे। बैठक में 29 मार्च को शाम 4:30 को चित्रकूट मसानी पर आयोजित होने वाले होली मिलन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में कहा गया कि समारोह में 51 वृद्धजनों को सम्मानित किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.