हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अडींग में स्वीप के मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत विधानसभा कोऑर्डिनेटर, ईएलसी मास्टर ट्रेनर अखिलेश यादव ने गुरुप्यारी सत्संगी के साथ ईएलसी एवं स्वीप की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान उनके द्वारा चुनाव की प्रक्रिया को किस तरह प्रभावी बनाया जाए और मतदान को किस तरह बढ़ाया जाए इसके बारे में बताया गया। कार्यक्रम में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अडींग प्रधानाचार्या मीना पांडे,शुचि खंडेलवाल, आयुषी सिंघल, राजकीय इंटर कॉलेज अडींग से नरेंद्र पांडे,वछगांव से सीताराम मीणा, डीएवी कॉलेज से कौशल तथा उपस्थित रहे।
मांट विधानसभा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
सुनियोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत मांट में भी मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक एवं रैली का आयोजन किया गया। एनएसएस इकाई राजकीय महाविद्यालय मांट मथुरा द्वारा प्राचार्य प्रोफेसर मीनाक्षी वाजपेई के नेतृत्व में तहसील मांट की गलियों एवं तहसील में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन स्वीप कोऑर्डिनेटर प्रो पल्लवी सिंह एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 दीनदयाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ. मांट तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम के मतदाता जागरूकता के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की. छाहरी उच्च प्राथमिक विद्यालय में मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता की उपस्थिति में स्वागत गीत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना गीत के साथ संपन्न हुआ. प्रो0 पल्लवी सिंह ने एनएसएस के छात्र-छात्राओं को 26 अप्रैल 2024 को होने वाले मतदान के लिए प्रत्येक नागरिक को मतदान केंद्र पहुंचने के लिए विभिन्न प्रकार के चैनलों से संदेश फैलाने के लिए कहा. तहसीलदार, मांट ने कहा कि छात्र-छात्राओं को मोबाइल पर हेलो के स्थान पर जय मतदाता कहकर मतदान के प्रति सभी को जागरूक करें. कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सीमा शुक्ला, डॉ0 अंजु अग्रवाल अग्रवाल उपस्थित रही.
डीएलएमटी एवं मीडिया कोर्डिनेटर स्वीप मनीष दयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
