हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में गाय को राष्ट्रमाता घोषित, गो हत्या बंद करने की मांग को लेकर पदयात्रा कर रहे बद्रिका ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज सोमवार को कोसीकला पहुंचे। यात्रा का नगरवासियों ने राधा माधव मंदिर में स्वागत किया। यात्रा 28 मार्च को संसद भवन पहुंचेगी। मंदिर परिसर में मीडिया से बात करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि गाय हमारी माता है और पूजनीय है। आजादी के बाद से अब तक विभिन्न दलों की सरकारें बनीं पर, गोमाता के लिए कुछ नहीं किया। वह चाहते हैं कि सरकार गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने के साथ गो हत्या पर कठोर कानून बनाए, ताकि कोई भी गो माता की तरफ आंख न उठा सके। उन्होंने कहा कि देश का हर हिंदू व सनातनी चाहता है कि भारत में गो हत्या को दंडनीय अपराध माना जाए और गोमाता को पशु सूची से निकालकर राष्ट्रमाता का सम्मान दिया जाए। इससे पूर्व उन्होंने नगर में गो रथयात्रा निकालकर लोगों को गो माता के प्रति जागरूक किया। अखिल भारतवषीय ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा सुपानियां, महंत चैतन्यदास महाराज, जवाहर लाल अग्रवाल, दिनेश बठैनिया, दिगबंर सिंह फौजदार, गौरव चौधरी, राहुल जैन कामियां, सुभाष गोयल, हरिओम गुप्ता, राजेंद्र आर्य आदि थे। इससे पूर्व गांव हरीपुरा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरी सिंह पटेल, राहुल सिंह, निखिल पटेल आदि ने स्वागत किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
