• Wed. Feb 11th, 2026

ब्रज संस्कृति के रंग में रंगा रंगोत्सव

ByVijay Singhal

Mar 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा रंगोत्सव-2024 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को बरसाना स्थित राधाबिहारी इण्टर कालेज परिसर सहित 19 मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान कहीं मयूर नृत्य की धूम रही तो किसी मंच पर लोकगीतों के स्वर गूंजते हुए सुनाई दिए। बरसाना की होली खेलने आये लोगों ने रंगोत्सव कार्यक्रम का भरपूर आंनद उठाया।
बरसाना में लठामार होली से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला ने देश विदेश से आए लोगों का मन मोह लिया। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां देखकर लोग खुद ही थिरकने लगे। महिला-पुरुषों के ग्रुप भी ब्रज की लोक संस्कृति के रंग में रंग गए। इस दौरान लोगों ने विभिन्न स्थानों पर बनाए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेते हुए इस पल को यादगार बनाया।
रंगोत्सव का मुख्य आयोजन राधाबिहारी इन्टर कालेज में बनाए गए मुख्य मंच पर रहा। जहां दो दिन से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। हालांकि इसके अलावा बरसाना सहित अन्य जगहों पर 19 छोटे मंच भी बनाए गए हैं, जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ब्रज के कलाकारों नेे दीं। रंगोत्सव की कमान संभाल रहे विकास प्राधिकरण के ओएसडी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि रंगोत्सव के अंतर्गत मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने 15 स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए थे। इसके अलावा बरसाना की होली देखने आ रहे श्रदालुओं के स्वागत के लिए 23 प्रवेश द्वार भी थे जो रंगोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए दिखाई दिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.