हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
किसान आंदोलनों को बदनाम करने के लिए उपद्रवी तत्व करते हैं गलत हरकत
मथुरा। बलदेव में 17 साल पुराने मामले में पूर्व मंत्री सरदार सिंह सहित 6 लोगों के बरी होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, मंडल महासचिव प्रेम सिंह सिकरवार ने कहा कि किसान आंदोलनों को बदनाम करने के लिए उपद्रवी तत्व किसानों के बीच घुसकर गलत हरकत करते हैं। किसान और आंदोलन का नेतृत्व करने वाले कभी पुलिस के जवानों और प्रशासन के साथ टकराव नहीं चाहते। श्री तोमर ने कहा कि पुलिस के जवान और प्रशासन के लोग भी किसान परिवारों के सदस्य होते हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान ने कहा कि पूर्व मंत्री सरदार सिंह ने उनके साथ लंबे समय तक किसान आंदोलनों में हिस्सा लिया है, मंत्री जी नेक, सादगी पसंद, उसूलों पर चलने वाले और लोकतंत्र में आस्था रखने वाले राजनेता हैं। श्री सरदार सिंह ने किसानों के साथ साथ उत्तर प्रदेश में जाटों के लिए भी ओबीसी नौकरी आरक्षण प्रदान करने में एक साधक की भूमिका निभाई है। उन्होंने 25 फरवरी 2000 को मथुरा में नौकरी में आरक्षण के लिए एक रैली का आयोजन किया था।
डा सतीश चन्द्र, कुंतभोज रावत, हरिपाल सिंह परिहार, सोनवीर सिंह तोमर, धर्मेंद्र गौतम ने कहा कि चार बार विधायक और दो बार मंत्री रहने के बाबजूद मंत्री जी सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। मंडल उपाध्यक्ष हीरो काका, जिला अध्यक्ष रामफल सिंह, हरिओम सिंह परिहार, श्याम सिंह, मेहताब सिंह सिकरवार, जगदीश निषाद, जयपाल सिंह चौधरी, भूले सिंह फौजी,चौधरी हीरा सिंह, ओमवीर मास्टर, पुष्पेंद्र सिंह चौधरी, चरण सिंह पवार, प्रेमपाल पवार, प्रताप सिंह प्रधान आदि ने खुशी जताई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
