• Wed. Feb 11th, 2026

कोसीकलां में बैंड-बाजा और बरात के साथ ही बजेगा लोकसभा चुनाव का डंका

ByVijay Singhal

Mar 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में एक ओर चुनावी ढोल और नगाड़े बज रहे होंगे तो दूसरी ओर बैंड, बाजा और बरात का दौर चलेगा। ऐसे में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के लिए बड़ी मुश्किल होने वाली है। सबसे खास बात यह है कि मथुरा जिले में मतदान दूसरे चरण में (26 अप्रैल) को होगा। मतदान वाले दिन बड़ा सहालग है। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक लोकसभा चुनाव सात चरण में होंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल, तीसरे चरण में 7 मई, चौथे चरण में 13 मई, पांचवें चरण में 20 मई, छठे चरण में 25 मई और सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा। 4 जून को मतगणना होगी। उधर, ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि मतदान के दिनों में जबरदस्त सहालग भी रहेगा। होलिका अष्टक समाप्त होने के बाद 18 अप्रैल से सहालग प्रारंभ हो जाएगा। अप्रैल में 28 अप्रैल तक और उसके बाद एक मई और 10 मई का सहालग है। दस मई को अक्षय तृतीया है। इस दिन अनसूझा सहालग होता है। लिहाजा इस दिन बड़ी संख्या में शादी -समारोह होंगे। न केवल निजी समारोह होंगे। बल्कि सामूहिक विवाह समारोहों की भी धूम रहेगी। चुनाव के प्रचार के दौरान शक्ति पर्व नवरात्र भी होंगे। 9 अप्रैल को नवरात्र प्रारंभ हो जाएंगे। 17 अप्रैल को रामनवमी का पूजन होगा। 21 अप्रैल को महावीर जयंती तथा 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम चलेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.