• Wed. Feb 11th, 2026

परिवहन व्यवस्था ध्वस्त, ई-बसों के वृंदावन प्रवेश पर लगाई रोक

ByVijay Singhal

Mar 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पुलिस प्रशासन ने होली से तीन दिन पहले ही नगर विकास विभाग की ई-बसों के वृंदावन में प्रवेश पर रोक लगा दी है। इससे रविवार को वृंदावन के बस स्टेशन पर दिनभर हजारों श्रद्धालु बस के इंतजार में भटकते रहे और पूछताछ केंद्र पर मथुरा और बरसाना की बसों की आने की जानकारी लेते रहे। होली पर श्रद्धालु वृंदावन में दर्शन और घूमने के बाद मथुरा, बरसाना, गोवर्धन जाने के लिए बस स्टेशन पहुंचे तो उन्हें सुबह से लेकर शाम तक एक भी नगर विकास विभाग की ई-बस नहीं मिली। बस के इंतजार में यात्रियों को लंबे समय इंतजार करना पड़ा और आखिरकार मथुरा, बरसाना, गोवर्धन के लिए डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वृंदावन स्टेशन प्रभारी नवनीत चौधरी ने बताया कि सुबह आठ बजे के बाद से वृंदावन के बस स्टेशन पर एक भी बस नहीं आई है। पुलिस प्रशासन ने रोडवेज, नगर विकास की सभी बसों को सौ शैय्या अस्पताल पर ही रोक दिया है। इससे देशभर से आए यात्रियों को बस उपलब्ध नहीं हो पा रही है वह परेशान हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
यात्रियों ने बस स्टेशन पर पिछले डेढ़ घंटे से अधिक समय से बस का इंतजार कर रहे हैं। थकहार कर अब ऑटो से मथुरा जाएंगे। जिला प्रशासन की होली के त्योहार पर परिवहन की व्यवस्था भी ध्वस्त है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.