• Thu. Nov 26th, 2026

अनुपस्थित पाए गए तीन एडीओ पंचायत और 15 सचिव का 1 दिन का काटा वेतन- डीपीआरओ किरण चौधरी

Byvijay.singhal1233

Mar 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना लठमार होली की  ड्यूटी में लगाए गए एडीओ  पंचायत फरह विजय शर्मा ,एडीओ पंचायत चौमुहा श्याम सुंदर सारस्वत, एडीओ बलदेव नवेश कुमार ड्यूटी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए, जिनका एक दिन का वेतन काट दिया गया है।
7
इसी प्रकार 15 सचिव अपने ड्यूटी पॉइंट पर अनुपस्थित पाए गए आकाश कुमार, चोखेलाल, सौरभ मिश्रा, नानकराम, बच्चू सिंह ,सुरेंद्र सिंह, गोपाल प्रसाद, दिलीप शर्मा ,पवन कुमार वर्मा, कमल किशोर व्यास, भुवनेश कुमार, रनजीत सिंह, यशपाल सिंह, सुभाष चंद्र, दिलीप शर्मा अनुपस्थित पाए गए।
 जिनका एक दिन का वेतन काट दिया गया है और भविष्य के लिए चेतावनी दी जाती है कि यदि कल पुनः ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए तो अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। सभी सफाई कर्मचारियों को सचेत किया गया है अपने ड्यूटी पॉइंट पर विधिवत साफ सफाई करें ,यदि निरीक्षण के दौरान गंदगी पाई जाएगी तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.