हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आर.सी.ए. गर्ल्स पी.जी. कॉलेज मथुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिवस की शुरुआत स्वयं सेविकाओं को योगा कराकर के की गयी । यह सात दिवसीय विशेष शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. पूजा राय व डॉ. सुषमा अग्रवाल के निर्देशन में कल्याणं करोति में लगाया जा रहा है ।आज के दिन की थीम मतदाता पर केंद्रित थी। जिसमें स्वयं सेविकाओं द्वारा सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो ,जैसे जन जागरूकता नारे लगाते हुए ओम नगर कॉलोनी, चामुंडा कॉलोनी में रैली निकाली गई और घर घर जाकर लोगों को मतदान देने के लिए जागरूक किया।स्वयं सेविकाओं ने मसानी लिंक रोड परिक्रमा मार्ग पर मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। यह नुक्कड़ नाटक स्वयं सेविका सुमिति भारद्वाज के निर्देशन में कराया गया ।इसके पश्चात मतदाता जागरूकता पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।बौद्धिक सत्र में के.आर. गर्ल्स कॉलेज की प्रोफेसर पल्लवी सिंह जो मथुरा मतदाता की स्वीप कॉर्डिनेटर है, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं । प्रोफ़ेसर पल्लवी सिंह ने वोटर हेल्पलाइन , सी. विज़िल,के.वाइ.सीआदि.विभिन्न मतदान से संबंधित एप के विषय में स्वयं सेविकाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने ने स्वयं सेविकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि एक छात्रा अपने परिवार और अपने अगले बगल के लोगों को जागरूक करें तो इस प्रकार से तीन परिवारों को जागरूक कर सकती है।उन्होंने स्वयं को शत-प्रतिशत मतदान देने के लिए जागरूक किया व शपथ भी दिलायी। आज के पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आंचल शर्मा, द्वितीय स्थान राधिका सविता और तृतीय स्थान पर हिमानी शर्मा रहीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
