• Tue. Feb 10th, 2026

मंडलायुक्त आगरा श्रीमती रितु माहेश्वरी जी ने उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित रंगोत्सव 2024 का किया शुभारंभ

ByVijay Singhal

Mar 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । मंडलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी जी ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज बरसाना में आयोजित रंगोत्सव 2024 कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। दीप प्रज्ज्वलन में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, वीसी एमवीडीए / सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद श्याम बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दुबे, सचिव एमवीडीए अरविंद कुमार द्विवेदी तथा ओ.एस.डी एमवीडीए प्रसून द्विवेदी मौजूद रहे।
मंडलायुक्त महोदया ने कार्यक्रम में सभी लोगों को संबोधित करते हुए रंगोत्सव 2024 की बहुत बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के गठन के बाद ब्रज की होली को और अधिक भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने ब्रज की परंपराओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने सम्पूर्ण ब्रज का विकास किया है, जिसमें बरसाना, गोकुल, नंदगांव, वृंदावन आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि जनपद मथुरा में जितने हेरिटेज स्थल है, उतने हेरिटेज स्थल और कही नही है। मंडलायुक्त ने रंगोत्सव 2024 को भव्यता के साथ कराने हेतु उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मंडलायुक्त महोदया ने कहा कि मथुरा की होली विश्व प्रसिद्ध है। देश विदेश से लाखों की संख्या के श्रद्धालु होली में सराबोर होने ब्रज भूमि में आते है। ब्रज में जितने प्रकार की होली खेली जाती है उनती पूरे भारत में कही नही खेली जाती है। ब्रज में लड्डू होली, लट्ठमार होली , रंगों की होली, फूल होली, छड़ीमार होली आदि प्रकार की होली खेली जाती है।
जनपद मथुरा की प्रमुख होली में फाग आमंत्रण नन्दगाँव, लडडू होली बरसाना, लठामार होली रंगीली चौक बरसाना, नंदबाबा मंदिर होली नन्दगाँव, श्री कृष्णजन्म स्थान व श्री द्वारिकाधीश मंदिर होली मथुरा, श्री बाँके बिहारी मंदिर होली वृन्दावन, छड़ीमार होली गोकुल, दाऊजी जी का हुरंगा महावन आदि शामिल है। मंडलायुक्त ने कहा कि मथुरा की होली का आयोजन एवं प्रबंधन इतना अच्छा होना चाहिए कि इसका संदेश दूर दूर तक जाए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं वीसी एमवीडीए/ सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नेतृत्व में जनपद विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु बरसाना में रोपवे की व्यवस्था चालू होने जा रही है। आगामी 3-4 महीनों में रोपवे की व्यवस्था को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
रंगोत्सव शुभारंभ के अवसर पर मंच पर बृज संस्कृति में रंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। जिसमें गीतांजली शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गयी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.