• Mon. Feb 9th, 2026

सुरीर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

ByVijay Singhal

Mar 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंकदरपुर में घर से रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध मेंं परिवारजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए 3 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भगवान सिंह निवासी गांव सिकंदरपुर दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि मेरा बेटा राजकुमार (29) गांव के युवक मेरे बेटे पर गलत संबंध को लेकर संदेह रखते थे। पूर्व में रवेन्द्र ने मेरे बेटे को कई बार धमकी भी दी थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात घर पर सो रहे मेरे बेटे राजकुमार की हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक संजीव कांत मिश्र ने बताया कि कि युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। परिवारीजन गला दवा कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत की वजह से हुई। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। मुकदमा दर्ज कर बारीकी से हर पहलू पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.