• Mon. Feb 9th, 2026

पिता पर बेटी ने लगाया शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप

ByVijay Singhal

Mar 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पिता पर छेड़खानी करने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उसने मां पर भी इस गंदे काम में पिता का सहयोग करने और गंदे धंधे में धकेलने का आरोप लगाया है। माता-पिता की शिकायत लेकर युवती कोतवाली पहुंची। कोतवाली में दी तहरीर पर पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली है। वह यहां झोंपड़ी में माता-पित के साथ रह रही है। उसने आरोप लगाया कि पिता पिछले काफी समय से परेशान कर रहा है। वह शराब के नशे में छेड़खानी करने के साथ ही उससे जबर्दस्ती संबंध बनाने की कोशिश करता है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां भी पिता की इच्छा पूरी करने के लिए उससे पर दबाव बनाती है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.