• Thu. Nov 26th, 2026

राजीव भवन, मथुरा में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की प्रतिमा का किया अनावरण

Byvijay.singhal1233

Mar 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 16 मार्च/ जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र ने अवगत कराया है कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार लगातार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देने हेतु वृहद स्तर पा प्रचार-प्रसार कर रही है। साथ बालिकाओ के उत्थान हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संबालन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 16 मार्च, 2024 को राजीव भवन, मथुरा में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान श्रीमती बुद्धि मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य कर्मचारिगण उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना द्वारा बताया गया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की प्रतिमा का अनावरण करने का उद्देश्य लोगों को कन्या भ्रूण हत्या से रोकना, बालिकाओं को समान अधिकार देना एवं उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र द्वारा बताया गया है कि विभाग द्वारा बालिकाओं के संरक्षण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं चलायी जा रही है जिससे बालिकायें आत्मनिर्भर बन रही हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.