• Thu. Nov 26th, 2026

मेरे कपड़े उतारकर कोच ने अश्लील डांस कराया, फिर भी नहीं भरा मन तो…’ रो पड़ी हॉकी महिला खिलाड़ी

Byvijay.singhal1233

Mar 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में महिला कोच मैनेजर पर महिला हॉकी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बृहस्पतिवार को इस मामले की गूंज शासन तक पहुंच गई। शासन ने इंटेलिजेंस स्पेशल ब्रांच से मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है। महिला खिलाड़ी का आरोप है कि महिला कोच मैनेजर ने पद का दुरुपयोग करते हुए कपड़े उतरवाकर अश्लील नृत्य कराया। इसकी वीडियो बनाया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाली मथुरा शहर की रहने वाली हॉकी खिलाड़ी का आरोप है कि वह 5 से 11 मार्च तक अयोध्या में आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी। वहां उसकी टीम के साथ महिला कोच मैनेजर भी गई थी। अयोध्या में उसके साथ महिला कोच मैनेजर ने अभद्र व्यवहार किया। बंद कमरे में पद का दुरुपयोग करते हुए दबाव में लेकर कपड़े उतरवाए।
इसके बाद अश्लील नृत्य कराया और वीडियो बनाया। इस घटना की किसी से शिकायत करने पर वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी गई। अयोध्या से वापस आने के बाद उसने जिला क्रीड़ा अधिकारी से मामले की शिकायत की। इस शिकायत बाद आगरा से जांच हो रही है। बृहस्पतिवार को इस मामले की गूंज शासन तक पहुंच गई। शासन के निर्देश पर इंटेलिजेंस की स्पेशल ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत सामने आने के बाद क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा ने टीम के साथ गई महिला मैनेजर से मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.