• Thu. Nov 26th, 2026

सात साल के ‘गुरु’ ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, देते हैं यूपीएससी के विद्यार्थियों को कोचिंग

Byvijay.singhal1233

Mar 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के गौरा नगर निवासी 7 वर्षीय गुरु उपाध्याय (गूगल गुरु) का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। यह अवाॅर्ड उन्हें यूट्यूब पर 14 विषय पढ़ाने वाले सबसे कम उम्र के शिक्षक बनने पर दिया गया है। सम्मान में उन्हें सर्टिफिकेट के साथ मेडल, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने गुरु उपाध्याय को आशीर्वाद प्रदान किया। बृहस्पतिवार को गौरा नगर स्थित निवास पर गुरु उपाध्याय के पिता अरविंद उपाध्याय और मां प्रिया गोस्वामी ने बताया कि गूगल गुरु के नाम से पहचान बनाने वाला उनका 7 वर्षीय पुत्र खेल के बीच में दिनभर में चार घंटे उच्च शिक्षा का अध्ययन करता है। इसमें बच्चे का सहयोग माता-पिता करते हैं। जबकि एक घंटे स्कूली शिक्षा के लिए निकलते हैं।
उन्होंने बताया कि पांच वर्ष की अवस्था से ही बच्चे को पढ़ने का शौक है। उन्होंने बताया कि गुरु ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें वह इंजीनियरिंग और यूपीएससी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की आयु से 14 विषय पढ़ाने वाले सबसे कम आयु के लेक्चरर बन गए हैं। गोविंद शरण उपमन्यु, दिनेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.