• Thu. Nov 26th, 2026

संत धर्म दास महाराज पहुंचे श्री कृष्ण जन्मभूमि स्थल

Byvijay.singhal1233

Mar 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज गौ माता को राष्ट्र गौ माता घोषित करने के लिए भारत देश के सभी राज्यों में भृमण पर है।कल हरियाणा प्रदेश के झज्जर से दोपहर एक बजे गोवर्धन धाम के लिए आयें। तथा शाम सात बजे गोवर्धन दान घाटी पर पहुंचे। जहां जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ठहरें हुए थे।जब संत धर्म दास महाराज वह पहुंचे तो शंकराचार्य के शिष्यों ने बताया कि कल सुबह मुलाकात होगी। तथा संत धर्म दास महाराज गोवर्धन धाम में ठहर गये। सुबह दस बजे श्री कृष्ण जन्मभूमि स्थल पर पहुंचे। जहां ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश कुमार पारिक, राष्ट्रीय संगठन मंत्री महिला मोर्चा पूजा पारिक, मथुरा जिला अध्यक्ष गिराज सिंह बजरंगी, पहलवान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेश पहलवान, पहलवान प्रकोष्ठ जिला मंत्री देवा पहलवान,गौ रक्षक असरफ कुरैशी, जिला मीडिया प्रभारी नंदू किशोर शर्मा और अनेकों कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ने कहा कि भारत देश के राष्ट्रीय पति द्रोपती मुनमुन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गुहार लगाई कि गौ माता को राष्ट्र गौ माता घोषित करें। तथा चारों पीठों के शंकराचार्यों ने जो आव्हान किया था उस में कल 14 मार्च से पैदल यात्रा चालू हो चुकी है। तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज जगह जगह जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। तथा संत गोपाल मंडी महाराज की टीम और अनेकों गौ रक्षक टीम गौ माता को राष्ट्र गौ माता घोषित करने में सहयोग कर रही है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश कुमार पारिक ने कहा कि गौ हमारी माता है जन्म जन्म का नाता है गौ माता को राष्ट्र गौ माता घोषित करों तथा गौ हत्या बंद करों।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.