• Thu. Nov 26th, 2026

महिला हॉकी खिलाड़ी ने कोच पर लगाया परेशान करने का आरोप

Byvijay.singhal1233

Mar 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राज्य स्तरीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गईं महिला खिलाड़ी ने कोच पर परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला खिलाड़ी ने मथुरा पहुंचने के बाद जिला क्रीड़ा अधिकारी से पूरे मामले की लिखित शिकायत की है। महिला खिलाड़ी से लिखित शिकायत मिलने के बाद जिला क्रीड़ा अधिकारी ने आगरा कार्यालय को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। मामला 6 मार्च से 11 मार्च के बीच का है। अयोध्या में महिला सब जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। आगरा से महिला कोच चयनित की गई टीम में शामिल महिला खिलाड़ियों को लेकर अयोध्या गई थीं। टीम में मथुरा के नामचीन कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा भी शामिल थीं। प्रतियोगिता से वापस लौटने के बाद छात्रा परेशान रहने लगी। परिजनों के पूछने पर छात्रा ने आपबीती बताई। छात्रा की बात सुनने के बाद परिजनों ने उसे हिम्मत बंधाई। छात्रा ने मामले की लिखित शिकायत स्टेडियम पहुंचकर जिला क्रीड़ा अधिकारी से की है। छात्रा ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि प्रतियोगिता के दौरान महिला कोच द्वारा उसे जानबूझकर परेशान किया जाता था। उसके साथ बुरा बर्ताव किया जाता था। राकेश कुमार यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा महिला खिलाड़ी ने कोच पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत आगरा कार्यालय को भेज दी गई है। आगरा कार्यालय के अधिकारियों से मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.