• Fri. Mar 27th, 2026

भाजपा ने की विकसित भारत की परिकल्पना’, मथुरा में बोलीं हेमा मालिनी

ByVijay Singhal

Mar 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। देश में भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है। इसे पूरा करने का वादा भी किया है। इसी परिकल्पना के आधार पर भाजपा ने विकसित भारत मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ किया है। यह बातें बुधवार को सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा में कहीं। भाजपा महानगर द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प पत्र संकलन अभियान के तहत गोवर्धन रोड स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी शामिल हुईं। कार्यक्रम में प्रबुद्ध वर्ग को आमंत्रित कर उनसे 2047 के विकसित भारत और विकसित मथुरा के लिए लिखित रूप में सुझाव मांगे। कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। हम विकसित मथुरा के लक्ष्य पर काम करें। सांसद ने कहा कि जिले से उनका आध्यात्मिक जुड़ाव है और बृजवासियों के सुझाव के आधार पर ही भाजपा का संकल्प पत्र बनेगा और उनकी मंशा के अनुरूप ही बृज का विकास होगा। राज्यसभा सदस्य चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा कि जन-जन की आकांक्षाओं को सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचना ही इस अभियान का उद्देश्य है। केंद्र सरकार ने जनता से किए हर वादा को पूरा किया है और इसी क्रम में जिले को विकसित कैसे किया जाए, इसके लिए जनता से घर- घर जाकर उनकी समस्याएं और सुझाव जानेंगे। जानता के दिए गए सुझाव ही भाजपा का संकल्प होंगे। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि अभियान के अंतर्गत पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के घोषणा पत्र के लिए अधिक से अधिक लोगों के सुझावों, उनकी आकांक्षाओं और विचारों को जानने का लक्ष्य रखा है। देश के विभिन्न समुदाय से जुड़ने के लिए उक्त अभियान के तहत लोगों से संवाद कर सुझाव लिए जाएंगे। इस अभियान के अंतर्गत जनता को मोदी सरकार की बीते 10 वर्षों की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। सभी मंडल अध्यक्षों को सुझाव पेटिका दी गई।  महानगर सह मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया ने बताया कि प्रबुद्धजनों से परिचर्चा व संवाद के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। संकल्प पत्र के सुझावों के लिए डॉक्टर, शिक्षक, अधिवक्ता आदि को आमंत्रित किया गया। विधायक मेघश्याम सिंह, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी श्याम भदौरिया, लोकसभा क्षेत्र संयोजक डा. देवेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री नगेंद्र सिकरवार, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरुप पाराशर, महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजवीर सिंह, सुनील चतुर्वेदी, मुकेश खंडेलवाल, श्याम सिंघल, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, संजय गोविल, योगेंद्र चतुर्वेदी, संजय शर्मा, निरंजन सिंह, सुल्तान तरकार, ज्ञानेंद्र राणा, हेमंत अग्रवाल, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, पंकज वशिष्ठ, जहीर अब्बास मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम संयोजक अनुराग चतुर्वेदी ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.