हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यातायात पुलिस की ओर से मंगलवार को राहगीर दिवस मनाया। शहर कोतवाली की बाग बहादुर चौकी पर मुख्य कार्यक्रम किया गया। यातायात, सड़क सुरक्षा व नियमों के पालन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसमें छात्रों ने चित्रकला, रस्साकशी, नुक्कड़ नाटक, योग व यातायात के नियमों के पालन के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। मुख्य अतिथि डीएम शैलेंद्र सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कार्यक्रम की शुरुआत की। ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को यातायात के नियम बताए। एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि राहगीर फाउंडेशन के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान टीआई शौर्य कुमार सहित सभी क्षेत्राधिकारी व अन्य पुलिस पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
