• Thu. Nov 26th, 2026

पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गौ-अनुसंधान संस्थान मथुरा का 21वां दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतिस्पर्धा संपन्न

Byvijay.singhal1233

Mar 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गौ-अनुसंधान संस्थान मथुरा का 21वां दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतिस्पर्धा संपन्न। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गौ -अनुसंधान संस्थान, मथुरा, उत्तर प्रदेश का 21वां, दो दिवसीय वार्षिक स्पर्धात्मक खेल-कूद सम्मेलन का आयोजन दिनांक 10 और 11 मार्च 2024 को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया । खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट के उपरांत, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण तथा कपोत उड़कर किया गया। मुख्य अतिथि ने समस्त खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए स्पर्धाओं को जीतने की शपथ दिलाई । उन्होंने बताया की खेल-कूद छात्र-छात्राओं के समुचित विकास का एक अभिन्न अंग है। खेल-कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न स्पर्धाएं जैसे फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, टेबल- टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज, खो -खो, कबड्डी, क्रिकेट तथा एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की गई । सम्मेलन के दूसरे दिन कुछ रोमांचकारी प्रतियोगिताएं जैसे स्लो साइकलिंग, म्यूजिकल चेयर, रस्सा कसी आदि काआयोजन किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि प्रोफेसर श्रीवास्तव द्वारा पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । पशु चिकित्सा संकाय के छात्र, श्री अखिल गुप्ता तथा छात्रा, कु. विशाखा सिंह गौर ने सर्वाधिक पदक जीतकर, सर्वश्रेष्ठ एथलीट का सम्मान प्राप्त किया । अधिष्ठाता, पशु चिकित्सा महाविद्यालय, प्रोफेसर विकास पाठक, प्रोफेसर अजय प्रकाश, प्रोफेसर पंकज कुमार शुक्ला, प्रोफेसर अरुण कुमार मदान, प्रोफेसर रश्मि सिंह डॉक्टर प्रोफेसर अर्चना पाठक, प्रोफेसर विनोद कुमार, डॉक्टर गुलशन कुमार सहित विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.