• Tue. Feb 10th, 2026

निष्पक्ष कार्रवाई न करने पर चौकी प्रभारी निलंबित

ByVijay Singhal

Mar 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट थाना के अंतर्गत वृंदावन मार्ग पर एक विवादित जमीन के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं किए जाने पर एसएसपी ने मांट कस्बा चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने के मामले में भी जांच शुरू की गई है। मांट राजा गांव पंचायत क्षेत्र में मोरध्वज व्यास व विजय सिंह के मध्य काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कस्बा चौकी प्रभारी ओमवीर सिंह छोंकर ने विजय सिंह पक्ष से मिलकर विवादित बेशकीमती जमीन को अपने एक सहयोगी के पक्ष में बैनामा करा कब्जा करा दिया। मोरध्वज पक्ष की न सुनकर उसके खिलाफ विजय सिंह पक्ष की ओर से संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत करा दिया। मामले की शिकायत मोरध्वज ने पुलिस महानिरीक्षक आगरा से की। आईजी द्वारा कराई जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी शैलेश पांडेय ने ओमवीर सिंह छोंकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कस्बा चौकी प्रभारी ओमवीर सिंह छोंकर ने विभागीय अनुमति लिए बगैर गत वर्ष 8 दिसंबर को डांगोली मौजा में 12 लाख रुपये की जमीन का बैनामा कराया था। वहीं 27 फरवरी को पत्नी व एक अन्य के नाम से 25 लाख रुपये की जमीन का बैनामा भी गांव डांगोली में कराया था। सूत्रों के अनुसार इस मामले में भी जांच के आदेश आईजी ने किए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.