• Thu. Nov 26th, 2026

प्रधान सचिन की दूसरे दिन भी की तलाश

Byvijay.singhal1233

Mar 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृंदावन। चार दोस्तों के साथ अलीगढ़ के नारायणपुर निवासी प्रधान सचिन की तलाश में दूसरे दिन सोमवार को भी पुलिस लगी है। गोताखोर और पीएसी फ्लड के जवान केशीघाट से लेकर देवरहा बाबा घाट तक यमुना में उसकी तलाश कर रहे हैं। उधर, प्रधान सचिन कुमार बाल्यान की पत्नी ने वृंदावन कोतवाली में घटना की तहरीर दी है, जिसे पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
खैर थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर के प्रधान सचिन कुमार बाल्यान चार साथी राजकुमार, सुनील सिंह, गुलाब सिंह एवं नीरज के साथ शनिवार रात 12 बजे वृंदावन घूमने आए थे। केशीघाट पर गाड़ी से पहुंचने के बाद वह नाव पर वीडियोकॉल कर रहे थे, तभी से वह लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि वह यमुना में गिर गए हैं। इस पर पुलिस और पीएसी के जवान रात दिन उन्हें यमुना नदी में तलाश रहे हैं। वहीं स्वाट टीम एवं पुलिस टीमें मामले की छानबीन में लगी हैं। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधान सचिन कुमार की तलाश जारी है। प्रधान की पत्नी ने घटन की तहरीर दी है। उसे दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एसएसपी द्वारा कई टीमें लगाई हैं।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.