• Mon. Feb 9th, 2026

विश्वविख्यात भागवत भूषण आचार्य रामविलास चतुर्वेदी महाराज 15 मार्च से कहेंगे श्रीमद्भागवत की कथा

ByVijay Singhal

Mar 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन के छटीकरा रोड स्थित श्री चिंतामणि कुंज में सनातन संस्कार सेवा संस्थान के द्वारा महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानन्द महाराज के पावन सानिध्य में अष्ट दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन दिनांक 15 से 22 मार्च 2024 पर्यंत अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव के अन्तर्गत विश्वविख्यात भागवत भूषण आचार्य रामविलास चतुर्वेदी महाराज अपनी सुमधुर वाणी में अपराह्न 3 से सायं 7 बजे तक देश-विदेश से आए असंख्य भक्तों-श्रृद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की अमृत कथा श्रवण कराएंगे।
उन्होंने बताया कि इस अष्टदिवसीय महोत्सव में 20 मार्च को होली महोत्सव, 21 मार्च को संत-विद्वत संगोष्ठी एवं 22 मार्च को होली मिलन समारोह आदि के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।जिसमें सभी भक्त-श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.